GLOBAL UPDATES

Global News, Taaza News,Indian News ,Viral News ,Eucation News,Today Khabar

REET Exam 2025: कब तक मिलेगा प्रवेश , किन चीजों पर रहेगा बैन, यहां पढ़ें रीट परीक्षा से जुड़े सब निर्देश

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा-2024 का आयोजन 27 और 28 फरवरी, 2025 को होना ते किया गया है , प्रशासन ने परीक्षा के आयोजन से जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, अब एग्जाम में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों reet को सलाह दी जाती है कि, वे नीचे दिए जा रहे अहम दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और उसके अनुसार ही सेंटर पर पहुंचे। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि, नियमों की अनदेखी करने वाले कैंडिडेट्स को सेंटर से परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, इन कदमों का पालन करें: 

  1. सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर “REET-2024-Main Website” लिंक पर क्लिक करें.
  3. फिर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
  4. अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
  5. सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  6. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  7. इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें.

रीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, इन बातों का ध्यान रखें: 

  • एडमिट कार्ड में दी गई परीक्षा शहर और रिपोर्टिंग टाइम के हिसाब से अपनी प्लानिंग करें. 
  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें. 
  • परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड के साथ, वही पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो ले जाना होगा जो आपने आवेदन के समय अपलोड किया था. 
  • सामान्य कपड़ों में परीक्षा देने आएं. 
  • जूते-चप्पल पहनकर आएं. 
  • ऐसे कपड़े न पहनें जिनमें बटन न लगे हों. 
  • कोई भी ज्वैलरी जैसे मंगलसूत्र, रिंग, और चूड़िया आदि पहनकर न आएं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *